फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी से मिले सपाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। बबुरा रघुनाथ सिंह के किरका गांव निवासी हिम्मत कोल की हत्या का खुलासा आज तक न किए जाने व नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी न किए जाने से नाराज समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष आशीष यादव के नेतृत्व में सोमवार को पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि 22 अक्तूबर को समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल मृतक हिम्मत कोल के घर गया था। वहां पर उपस्थित ग्रामवासी नामजद व्यक्तियों का नाम लेकर हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे थे। उन्होंने एसपी को ज्ञापन सौंपते हुए घटना का तत्काल खुलासा किए जाने की मांग की है। जिलाध्यक्ष ने हिम्मत कोल के परिजनों को पच्चीस लाख रुपये मुआवजा व 10 बीघे जमीन का पट्टा दिए जाने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल में जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पटेल, देवी प्रसाद चौधरी, मो. जामिन, स्वामीशरण दुबे, मो इलियास, दिनेश यादव, आनंद बिंद, शेरु यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें