फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम जाल में नाबालिग किशोरी को फंसाया, पुलिस ने भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अहरौरा। नाबालिक किशोरी का अपहरण करने वाले ढाई हजार रुपये के एक इनामी को शनिवार की शाम क्षेत्र के चितविश्राम तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

नवोदय में पढ़ने वाली कक्षा नौ की छात्रा को प्रेम का झांसा देकर ढाई माह पूर्व अपने साथ लेता गया था। पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश कर रही थी। शुक्रवार की शाम शाम लखनियादरी पर आरोपी युवक के होने की सूचना पाकर पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो वह किशोरी को छोड़ कर फरार हो गया। रविवार की सुबह चित्त विश्राम तिराहे के पास से पुलिस ने आरोपी युवक को तब पकड़ा जब वह बस का इंतजार कर रहा था। अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन हफीजुर्रहमान बताया कि आरोपी युवक ढाई माह पूर्व उसने किशोरी का अपहरण कर लिया था तथा इलाहाबाद के एक घर में छिपा कर रखा था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ने ढाई हजार का इनाम घोषित कर रखा था। गिरफ्तार आरोपी पट्टी कला निवासी ओमप्रकाश सिंह के विरुद्ध अहरौरा थाने में अपहरण दुराचार और पाक्सो एक्ट का मुकदमा पंजीकृत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें