खूनी संघर्ष में फरार वांछित के घर की कुर्की
फोटो संख्या 07, बी
धामपुर। गांव उदूपुरा में तीन साल पूर्व होली पर एक ही बिरादरी के दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष हो गया था। इस मामले में फरार चल रहे वांछित आरोपी के घर पर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई की है। पुलिस आरोपी घर का सभी सामान कुर्क कर ट्रैक्टर ट्रॉली में भर ले गई। गांव निवासी बाबूराम पुत्र मुकंदी सिंह और खुशीराम सिंह पुत्र बुद्धन के परिवार में तीन साल पहले होली के पर्व पर किसी बात को लेकर धारदार हथियार चल गए थे। दोनों पक्ष ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया। मामला अपर जिला जज बिजनौर के कोर्ट में विचाराधीन है। बाबूराम के पुत्र अमित की कुछ समय पूर्व दुर्घटना में मौत हो गई। जबकि दूसरे पक्ष राकेश पुत्र खुशीराम पिछले करीब दो माह से लापता है। एक पक्ष पिछले काफी समय से कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहा था। एक माह पूर्व पुलिस ने राकेश के घर पर कुर्की का चेतावनी नोटिस भी चस्पा किया था।