राजगढ़। पुलिस चौकी के समीप रहने वाले एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली दस साल की बालिका से बलात्कार किया। बालिका बेहोश हो गई तो उसे छोड़कर फरार हो गया। होश में आने पर बालिका लहूलुहान हालत में रोती हुई घर पहुंची और मां को आपबीती सुनाई। मां ने आरोपी को घर से पकड़कर राजगढ़ पुलिस के हवाले कर दिया।
शुक्रवार शाम पुलिस चौकी से दो सौ मीटर की दूरी पर रहने वाला एक युवक अपने पड़ोस में रहने वाली लड़की को अकेले देख उसे कुछ सामान देने के बहाने घर से कुछ दूरी स्थित एक झोपड़ी में बुलाकर ले गया। वहां उसने बालिका के साथ दुुराचार किया। बालिका के बहोश होने पर आरोपी वहां से भाग खड़ा हुआ। कुछ देर बाद जब पीड़ित होश में आई तो रोती बिलखती अपने घर पहुंची और मां को घटना से अवगत कराया। बेटी के साथ दुराचार करने की खबर सुनते ही मां सन्न रह गई। वह शोर मचाते हुए पड़ोसी युवक के घर पहुंची। उसे पकड़ राजगढ़ पुलिस चौकी ले गई और पुलिस के हवाले कर दिया। बालिका की मां ने कहा कि उसके पति बाहर गए हैं। पति के लौटने पर तहरीर दी जाएगी। पुलिस का कहना है कि आरोपी पुलिस हिरासत में है लेकिन अभी तक घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा किया जाएगा।