फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानपति समेत दो पर लूट का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मड़िहान। मड़िहान कस्बा स्थित एक पेट्रोल पंप के सेल्स्मैन से गत दिनों हुई लूट की घटना के मामले में प्रधान के पति समेत दो लोगों पर लूट का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

मड़िहान कस्बे के पेट्रोल पंप राजितराम लालदास सर्विस स्टेशन पर बाइक सवार दो युवक पेट्रोल भराने गए थे। वहां सेल्समैन रणजीत ने बताया कि मशीन खराब है इसलिए पेट्रोल नहीं दे पाएगा। सेल्समैन द्वारा पेट्रोल देने से इंकार करते ही बाइक सवार नाराज हो गए और उसे मारते पीटते हुए उसके पास मौजूद 13 हजार रुपया लूट ले गए। घटना के बाद सेल्समैन ने मैनेजर को फोन कर पूरे मामले से अवगत कराया। मैनेजर ने मड़िहान पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने दोनों की तलाश की लेकिन वे मिले नहीं। मैनेजर ने घटना के दूसरे दिन दो लोगों के विरुद्ध नामजद तहरीर दी। मड़िहान पुलिस ने राजापुर गांव निवासी विनय सिंह उर्फ बंटी तथा पचोखरा ग्राम प्रधान पति संजय के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्जकर आरोपियों की तलाश कर रही है। चर्चा है कि घटना के दिन युवकों व एक सिपाही समेत कुछ अन्य लोगों के बीच मड़िहान इलाके में पार्टी आयोजित की थी। जब दोनों युवक बदमाश पेट्रोल लेने गए तो सिपाही भी सड़क पर खड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें