फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेशी पर आया बंदी फरार होने का किया प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला जेल से अदालत में पेशी पर शनिवार की दोपहर लाया गया चोरी का आरोपी बंदी पुलिस को झांसा देकर भागने का प्रयास किया। अधिवक्ताओं और वादकारियों ने दौड़ाकर बंदी कचहरी परिसर में ही पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

इलाहाबाद जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के कारी गांव निवासी सनी भारती पुत्र रंगलाल को जीआरपी ने चोरी समेत दो मामलों में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। सनी भारती जिला जेल में निरुद्घ चल रहा है। शनिवार को दो मामलों में उसे न्यायालय में पेश करने के लिए लाया गया था। जिला जेल से पुलिस अपनी अभिरक्षा में कोर्ट लेकर आई थी। सनी भारती को न्यायिक मजिस्ट्रेट मोना सिंह के कोर्ट में मोबाइल चोरी के मामले में पेश करना था। वहीं एनडीपीएस के मामले में एडीजे तृतीय के कोर्ट में उसे पेश किया जाना था। पुलिस सनी को लेकर कोर्ट में में जा रही थी। इसी दौरान उसने पानी पीने की इच्छा जताई। पुलिस ने उसे पानी पिलाने के लिए हैंडपंप पर ले गई। इसके बाद उसने बाथरूम जाने की बात कही। पुलिस उसे बाथरूम के लिए ले जा रही थी। इसी बीच वह पुलिस को चकमा देकर भागने लगा। बंदी को भागता देख पुलिसकर्मियों ने शोक मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर कचहरी परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं और वादकारियों ने दौड़ाकर बंदी को पकड़ लिया जिसे बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें