फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन वाहन चोर दबोचे गए

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। इलाहाबाद से गाड़ियां चुरा कर नंबर प्लेट बदल कर उसे विभिन्न क्षेत्रों में बेचने के आरोपी अंतर जनपदीय टीम के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। मौके से तीन वाहन चोर भागने में सफल हो गए। वाहन चोरों के पास से चोरी के 12 दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं। तीनों वाहन चोरों को पुलिस ने जेल भेज दिया। ये बातें पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने पत्रकार वार्ता में बताईं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हलिया थानाध्यक्ष पिपरा इलाके में हमराहियों के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि ओमसाईं पेट्रोल पंप पर तीन व्यक्ति चोरी के तीन दो पहिया वाहनों के साथ मौजूद हैं। इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों वाहन चोरों को तीन बाइकों के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चंद्रमणि पटेल पुत्र रामचरित पटेल निवासी सिहावल सीधी मध्यप्रदेश, सिराज उर्फ कल्लू पुत्र इब्राहिम निवासी सिहावल सीधी मध्य प्रदेश और जवाहरलाल गोंड निवासी मनगढा निवासी थाना हलिया की निशानदेही पर भाईलाल पटेल निवासी मनगढ़ा के मड़हे से चोरी की नौ बाइकें बरामद कर ली गईं। मौके से भुपई विश्वकर्मा पुत्र कमलाशंकर निवासी पियरी थाना कोरांव, इलाहाबाद, भाईलाल पटेल पुत्र राजमणि पटेल निवासी मनगढ़ा थाना हलिया तथा रामपूजन पटेल उर्फ पिंकू पुत्र बाबादीन पटेल निवासी अरकुर थाना हनुमना मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। पकड़े गए वाहन चोरी के आरोपियों ने बताया कि उनका सरगना भुपई उर्फ सोनू इलाहाबाद के कोरांव थाना क्षेत्र के पियरी गांव का निवासी है। उसके खिलाफ चोरी के दर्जन भर मुकदमे पंजीकृत हैं। बताया कि सभी बाइकों को इलाहाबाद से चुराया गया है। इन वाहनों को नंबर प्लेट बदल कर कम दाम में बेच दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें