फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध चरस के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
धानाचूली। राजस्व पुलिस ने ओखलकांडा ब्लाक के ढोलीगांव क्षेत्र में अवैध रूप से चरस लेकर आ रहे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह मुखबिर ने पट्टी पटवारी ललित मोहन जैड़ा को सूचना दी कि एक व्यक्ति अवैध चरस लेकर आ रहा है। सूचना मिलने पर पटवारी जैड़ा उस सड़क में पहुंचे जहां से युवक आ रहा था। सामने से युवक को आते देख पटवारी ने उसे रोककर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से साढ़े आठ सौ ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम अशोक सिंह निवासी पौड़ी गढ़वाल बताया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें