फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट मामले में प्रधान समेत छह पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के भटौली गांव में मंगलवार की सुबह कोचिंग जा रहे एक छात्र की कुछ लोगों ने पिटाई की। छात्र किसी तरह वहां से भागकर घर आया तो विपक्षी घर आकर उसके परिजनों की पिटाई किए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराने के बाद मामले में प्रधान समेत छह लोगों पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी रामप्रसाद बिंद का 16 वर्षीय पुत्र अंकित बिंद सुबह प्रतिदिन की तरह कोचिंग पढ़ने के लिए निकला था। रास्ते में कुछ लोगों ने उसे घेरकर उसकी पिटाई शुरु कर दी। किसी तरह वह वहां से अपनी जान बचाकर घर की ओर भागा। घर पहुंचने पर विपक्षी उसके घर में घुसकर उसके और उसके चाचा 25 वर्षीय परमेश्वर बिंद और घर की महिलाओं की पिटाई करने लगे। मारपीट होने पर गांव से लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ लगने पर सभी फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल अंकित और परमेश्वर का उपचार कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि अंकित की तहरीर पर ग्राम प्रधान रमाशंकर, बल्ली यादव, विशाल, लवकुश समेत पांच के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें