राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के देवपुरा गांव में शनिवार की सुबह पिता ने अबुझहाल में 10 वर्षीय पुत्री को जहर खिलाकर खुद भी खा लिया। हालत बिगड़ने पर ग्रामीण दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी ले गए। जहां हालत गंभीर होने पर दोनों को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। मंडलीय अस्पताल में उपचार के बाद शाम को दोनों के हालत में सुधार आया है।
गांव निवासी रामबली (40) खेतीबाड़ी के साथ मजदूरी करता है। घर में पत्नी रेखा के साथ दो पुत्र 14 वर्षीय रविकांत, 10 वर्षीय पुत्री कृष्ण कुमारी, छह वर्षीय पुत्र गौतम हैं। पत्नी रेखा छोटे पुत्र के साथ मायके गई है। शनिवार की सुबह रामबली पुत्री कृष्ण कुमारी को जहर खिलाने के बाद खुद भी खा लिया। इससे दोनों की हालत बिगड़ने लगी। घर में मौजूद बड़े पुत्र ने शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया। प्रधान रजनीकांत दोनों को सीएचसी ले गए। जहां हालत गंभीर होने पर दोनों को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। मंडलीय अस्पताल में उपचार के बाद शाम को दोनों के हालत में सुधार आया है। थाना प्रभारी राजीव सिंह ने कहा कि प्रधान से जानकारी मिली है कि पिता-पुत्री ने विषाक्त सेवन किया है। दोनों का मंडलीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। किसी कारण से विषाक्त सेवन किया यह पता नहीं चल सका है।