जिगना। थाना क्षेत्र के नगवासी गांव में बैर के एक पेड़ से विवार की सुबह युवक का शव लटकता देख हडकंप मच गया। सूचना पर पहुंची जिगना पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा। रविवार की सुबह बैर के एक बाग में एक पेड़ पर गांव के ही नान्हू उर्फ मंगला प्रसाद (18) का शव घर से करीब 200 मीटर दूर बैर के पेड़ म़े नाइलान की डोरी से लटकता देख लोग आवाक रह गए।
मंगला तीन भाईयों मे छोटा और अविवाहित था। गोपीगंज स्थित एक दुकान पर रहकर काम करता था। एक दिन पूर्व ही घर पर आया था। खाना खाने के बाद सोया था। रविवार की भोर चार बजे किसी का फोन आया और घर से निकल कर चल दिया। वह पैंट-शर्ट घड़ी पहने था तथा मोबाइल का ईयर फोन की लीड जेब थी। उसकी जेब में एक लड़की की फोटो तथा 42 रुपया नगद मिला है। आशंका जताई जा रही है कि किसी हत्या करके शव पेड़ में लटका दिया है। मृतक के भाई दीपक कुमार ने थाने में तहरीर देकर मंगला के हत्या की आशंका जताई है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।