फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षित हुए मतगणना कार्मिक

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। राजकीय पालिटेक्निक कालेज में बुधवार को मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षित किया गया। प्रेक्षक मिर्जापुर एम वल्लालर, मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी कार्मिक श्रीलक्ष्मी वीएस व अन्य मास्टर प्रशिक्षकों ने मतगणना प्रक्रिया के बारे में बिंदुवार जानकारी दी।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने सभी कार्मिकों को संवेदनशीलता व समय के महत्व समझते हुए कहा कि मतगणना स्थल पर समय पर पहुंचे। प्रशिक्षण में बताया गया कि कोविड के दृष्टिगत जारी दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाय। मतगणना के प्रत्येक राउंड पर निर्धारित प्रोफार्मा पर उपस्थित सभी एजेंटों से हस्ताक्षर कराया जाय। मतगणना के दौरान मतगणना परिणाम को ईवीएम मशीनों के माध्यम से दिखाते हुए उन्हें पढ़कर भी सुनाया जाय। ताकि पूरी निष्पक्षता बनी रहे। उन्होंने कहा कि गणना परिणाम को भरते समय स्पष्ट अक्षरों में लिखा जाय। उन्होंने कहा कि रिटर्निंग आफिसर के अलावा मतगणना कार्मिक के द्वारा मोबाइल फोन व कैलकुलेटर व खाद्य सामग्री नहीं ले जाई जा सकती। उनके खाने व नाश्ते की सभी व्यवस्था कराई गई। इसके पूर्व जिला निर्वाचन अधिकारी व उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक ने राजकीय पालिटेक्निक पहुंचकर मतगणना स्थल पर की जा रही समस्त व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल, अपर पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल महेश अत्री उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें