मिर्जापुर। प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में मिशन कंपाउंड स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर बुधवार को जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर आयोजित सभा में जिलाध्यक्ष शिव कुमार सिंह पटेल, पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में आवाज उठाते रहेंगे। शहर अध्यक्ष राजन पाठक ने कहा हमारी नेता प्रियंका गांधी को छोड़ दिया गया लेकिन जब तक अपराधियों को गिरफ्तारी नहीं होगी, विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। कार्यक्रम में शिव शंकर चौबे, भूपेन्द्र शुक्ला, कमलेश दुबे, अमिताभ पांडेय, संजय दुबे, पूर्व प्रधान सरूप सिंह, मोनू पटेल, शबनम अंसारी, अर्चना चौबे, अमरनाथ पांडेय, अश्वनी दुबे, विजय दुबे, राजन उपाध्याय, अशोक गुप्ता, राम नाथ दुबे, जफर इकबाल, संतोष यादव, शिवराज शर्मा, इश्तियाक अंसारी, संदीप तिवारी, विवेक सोनकर, अनुज मिश्रा, इन्द्रदेव पांडेय, राजेंद्र विश्वकर्मा, राजेंद्र निषाद आदि थे।