फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: चुनार विधायक ने दौड़ लगाकर दिया एकता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर शुक्रवार को चुनार भाजपा विधायक अनुराग सिंह ने पटेल त्रिमोहानी पर सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण व नमन किया। इसके बाद रन फॉर यूनिटी में दौड़ लगाकर एकता का संदेश दिया।
विज्ञापन

सबसे आगे अदलहाट थाना पुलिस के जवान, इसके बाद सनबीम स्कूल नरायनपुर के छात्र -छात्रा बैनर, पोस्टर व तख्ती के साथ नारा लगाते हुए चल रहे थे। रन फार यूनिटी का समापन सनबीम स्कूल नरायनपुर के सभागार में हुआ।
विद्यालय के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। चुनार भाजपा विधायक ने कहा कि भारत में अब तक का सबसे बड़ा त्याग किसी ने किया तो वो सरदार बल्लभभाई पटेल है।
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि आलोक सिंह, प्रभाल सिंह, सतवंत भारती, रामलखन सिंह, अंजना सिंह, सुरेन्द्र सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भागीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें