फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल खेल में बच्चों ने किया योग का अभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पतंजलि युवा भारत की ओर से नगर के पांडेपुर स्थित संस्कार पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय बाल संस्कार योग शिविर का आयोजन हुआ। समापन के अवसर पर बाल योगियों ने पूरी ऊर्जा के साथ योग एवं प्राणायाम किया ।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला प्रभारी योगी ज्वाला ने बच्चों को खेल-खेल में योग का अभ्यास कराते हुए जीवन को पूर्ण रूप से स्वस्थ तथा निरोग रखने के लिए विशेष व महत्वपूर्ण जानकारी दी। शिविर के अंतिम दिन भस्त्रिका प्राणायाम, कपालभाति, अनुलोम विलोम, का अभ्यास कराया गया।
इस अवसर पर प्रबंधक अनंत राज भंडारी ने कहा कि आज के यही बच्चे कल के भारत का भविष्य हैं। अंतिम दिन देश भक्ति गीत उठो जवान देश की वसुंधरा पुकारती, देश है पुकारता पुकारती मां भारती , रगों में तेरी बह रहा है खून राम श्याम का जगत गुरु गोविंद और राजपूती शान का , गीत गाते हुए सिंह आसन व हास्य आसन करते हुए योग शिविर का समापन हुआ। शिविर में उपस्थित वीना श्रीवास्तव, प्रवीण मौर्य, काजल, आंचल, गौरी, गुनगुन, रोहित, प्रदुम्न, आस्था सहित कई बच्चों ने योग सत्र में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें