भाजपा के प्रत्याशी रहे राजू कन्नौजिया के जिला पंचायत अध्यक्ष पद की जीत पर शनिवार को उनके डोमरी गांव में जश्न मनाया गया। ग्रामीणों ने पटाखे फोड़कर मिष्ठान वितरण कर खुशियों का इजहार किया।
इस दौरान मनोज सिंह, मुनेश सिंह, सुनील सिंह, विवेकानंद तिवारी, अभिषेक सिंह, भोलेश दुबे, सत्येंद्र गुप्ता, रंजीत यादव, बेचू यादव, प्रशांत सिंह, पिंटू सिंह, चंद्र प्रकाश तिवारी, राजा मिश्रा, देवेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, प्रीतम गिरी, सपना कनौजिया, कोमल यादव, बृजेश मिश्रा, दिनेश सिंह, कुमारी देवी व आशु दुबे आदि उपस्थित रहे। जिगना: भाजपा प्रत्याशी राजू कन्नौजिया के जीत पर ग्राम प्रधान संघ सहित भाजपाइयों में हर्ष व्याप्त है। बधाई देने वालों में प्रधान संघ के अध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी, शिवचंद्र मिश्र, राम अवध पांडेय, प्रेमबहादुर सिंह, हरषू दुबे, सुजीत मोदनवाल, इंद्रबहादुर सिंह, राजाराम सरोज, श्रीनाथ बिंद, स्वामी नाथ सिंह, जय सिंह, रामू सिंह, वरुण शुक्ल, संतोष सिंह, पंचम सिंह, शिवलखन बिंद, कृपाशंकर तिवारी व राजेंद्र प्रसाद पाठक आदि शामिल रहे ।