स्थानीय थाना क्षेत्र के बबुरा रघुनाथ सिंह के कठारी निवासी अजय सिंह ने बृहस्पतिवार को थाने में तहरीर देकर तीन लोगों के खिलाफ मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घायलों को उपचार के लिए भेज दिया।
तहरीर के हवाले से बताया कि वह रास्ते से होकर खेत पर जा रहा था कि गांव निवासी कुलदीप सिंह, छोटू व निर्मला गाली गलौज देते हुए लाठी-डंडे से मारने-पीटने लगे। शोर सुनकर मौके पर पंहुचे अमर बहादुर सिंह व आदर्श सिंह को भी मारपीट कर घायल कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। पीएचसी में तीनों का उपचार करने के बाद उनको मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस तीनों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।