मड़िहान। थाना क्षेत्र के भदौहा गांव के पास सोमवार की शाम को ट्रक के धक्के से बाइक सवार तीन युवक की मौत के मामले में मृतक बृजेश के भाई लालता प्रसाद पुत्र हीरालाल की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने फरार ट्रक चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी ट्रक चालक की तलाश में जुटी है। गांव में मातम छाया रहा।
क्षेत्र केलालपुर नौडिहवा गांव निवासी चंदनकपूर (30) के साथ बृजेश कुमार (21) व सर्वेस (26) उर्फ सोनू निवासी राजापुर किसी काम के के सिलसिले में बाइक से मड़िहान बाजार गए थे।शाम को घर वापस लौटते समय सोनभद्र मार्ग पर भदौहा गांव के पास मिर्जापुर की ओर जा रही ट्रक की चपेट में दो की मौके पर और एक की मंडलीय अस्पताल में मौत हो गई थी। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक बृजेश के भाई लालता प्रसाद ने मंगलवार को थाने में तहरीर देकर अज्ञात ट्रक चालक पर मुकदमा दर्ज कराया। हादसे के चलते तीनों युवकों के घर पर मंगलवार को कोहराम मचा रहा। रिश्तेदारों और परिचितों के आने का सिलसिला जारी रही। हादसे के चलते गांव में भी मातम छाया रहा। कई घरों के चुल्हे नहीं जले।