मां विंध्यवासिनी के दरबार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि 2024 में पुन: प्रदेश की सभी 80 सीटों पर जीत दर्ज कर केंद्र में एनडीए की सरकार बनेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया। कहा कि मत्स्य मंत्रालय दिल्ली को 20 हजार करोड़ रुपये दिए गए। जिसमें मुफ्त बीमा, एक लाख साठ हजार रुपये किसान क्रेडिट कार्ड के लिए और 25 योजनाओं में 60 प्रतिशत अनुदान दिया है।
उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताते हुए कहा कि 25 करोड़ रुपये मछुवा कल्याण कोष में दिया है। इस धनराशि से निषाद समाज के बच्चों के लिए हर मंडल में कोचिंग सेंटर खोले जाएंगे। विंध्याचल में चार महीने से नाव का संचालन बंद होने के संबंध में उन्होंने कहा कि अधिकारियों से बात की जा रही है।
उन्होंने कहा कि नाविक मां गंगा के सेवक हैं और गंगा यहां आने श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र है। ऐसे में नाविकों की रोजी रोटी बंद नहीं की जानी चाहिए। यहां पीएसी व जल पुलिस लगाकर गंगा में नावों का संचालन शुरू कराया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि इसके बाद भी अधिकारी नहीं मानेंगे तो मुख्यमंत्री से मिलकर इस मसले को उठाया जाएगा। निकाय चुनाव के संबंध में उनका कहना था कि पार्टी चुनाव के लिए बनी है। भाजपा बड़े भाई के रूप में जैसा कहेगी, वैसा करेंगे। उधर, मंत्री को नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्र ने दर्शन-पूजन कराया।