फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा शासनकाल में हुए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पदाधिकारी व कार्यकर्ता सर्व समाज के बीच पहुंचकर जन-जन तक बसपा शासनकाल में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी देकर उन्हें पार्टी से जोड़ने का कार्य करें। उक्त बातें मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ ने मंगलवार को अष्टभुजा डाकबंगला में हुई मंडलीय समीक्षा बैठक के दौरान कहीं। राज्यसभा सांसद ने बारी-बारी से मिर्जापुर, भदोही व सोनभद्र से आए जिलाध्यक्षों और विधान सभा अध्यक्षों के कार्यों व गतिविधियों की समीक्षा की।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए राज्यसभा सांसद ने कहा कि 2022 में जनविरोधी सरकार को हटा करके सर्व जन हिताय सर्वजन सुखाय की नीति पर चलने वाली बहन मायावती की सरकार बनाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर सर्व समाज को जोड़कर आम जन मानस से बसपा सरकार बनाने की अपील की। मुख्य सेक्टर प्रभारी वाराणसी मिर्जापुर मंडल डॉ मदन राम ने नौ अक्तूबर को लखनऊ में बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम साहब के परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मंडल के सभी जिलों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पहुंचने का आवाह्न किया। बैठक में जिलाध्यक्ष भगवानदास रत्ना, पुष्पलता बिंद, सुरेंद्र मौर्य, गुड्डू राम, राजनारायन निराला, रमेश पांडेय, माता प्रसाद पटेल, मुन्ना लाल गौतम, महेंद्र, राकेश पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें