फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: नशे के ओवरडोज ने ली युवक की जान, दूसरे की हालत गंभीर, घटनास्थल पर मिला इंजेक्शन

Sat, 24 Feb 2024 05:33 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

Mirzapur News: जिले के टीबी अस्पताल के पीछे दोनों युवकों के अचेत होने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी थी। पुलिस ने दोनों युवकों को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां एक की मौत हो गई। जहां दोनों युवक मिले थे, वहीं नशे की दवा और इंजेक्शन भी मिली थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के टीबी अस्पताल परिसर के पीछे गंगा किनारे ज्यादा नशा करने पर दो युवक अचेत हो गये। आसपास के लोगों ने दोनों को देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों को लेकर मंडलीय अस्पताल पहुंची, जहां एक की मौत हो गई। घटनास्थल पर नशे का इंजेक्शन बरामद हुआ है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के तरकापुर नई बस्ती निवासी सद्दाम (28) और रिंकू (25) शुक्रवार की शाम को टीबी अस्पताल व मंदिर के पीछे गंगा नदी के किनारे नशे का सेवन कर रहे थे। इसी बीच दोनों अचेत हो गये। सूचना पाकर पहुंचे अस्पताल चौकी प्रभारी हरिशंक यादव दोनों को मंडलीय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने सद्दाम को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


शहर कोतवाल बालमुकुंद ने बताया कि नशे की ओवरडोज के कारण युवक की मौत हुई है। घटनास्थल पर नशे का इंजेक्शन, सिरिंज और सूई मिली है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें