फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में स्वतंत्र देव सिंह ने कहा- लाल टोपी वालों को नहीं आने देंगे भारत माता के लाल, कमल खिलाकर लेंगे दम

Tue, 04 Jan 2022 08:51 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने जनता से ईमानदार व राष्ट्र भक्त नेता का चयन करने का आह्वान किया। कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में श्रीनगर में कोई तिरंगा नहीं फहरा सकता था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद वहां राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
विज्ञापन
मिर्जापुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा सरकार में बेटी अपनी मां के साथ स्वतंत्र रूप से कहीं आ जा रही हैं। मजाल नहीं कि कोई उन्हें आंख उठाकर देख ले। अब प्रदेश में गुंडों का नहीं कानून का राज है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ये बातें आदर्श इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि कहीं।

विज्ञापन


उन्होंने हर हर महादेव, मां विंध्यवासिनी व गंगा मइया के जयकारे के साथ अपनी धरती को प्रणाम किया। कहा कि कांग्रेस के शासन में श्रीनगर में कोई तिरंगा नहीं फहरा सकता था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में वहां राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। काशी, अयोध्या व मथुरा में पहले बम फटते थे, लेकिन मोदी और योगी की सरकार में कहीं भी बम नहीं फट रहे हैं।

आज लोगों को पक्के मकान, पांच लाख रुपये तक इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड, घर-घर शौचालय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ही देन है। घर-घर बिजली का सपना योगी सरकार ने पूरा किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बन रहा है। यह आपके वोट की देन है। जम्मू काश्मीर से 370 हटने के बाद सेना के वाहन पर पत्थर नहीं फूलों की वर्षा हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब भारत माता के लाल, लाल टोपी वालों को नहीं आने देंगे, कमल खिलाकर दम लेंगे। उन्होंने कहा कि हाथी, पंजा, साइकिल पर लक्ष्मी नहीं आती हैं। लक्ष्मी कमल पर सवार होकर आती हैं। कोरोना से मौत न हो, इसके लिए भाजपा लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने प्रदेश में भाजपा सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी देकर उपलब्धियां गिनाईं।

प्रदेश अध्यक्ष ने जनता को ईमानदार व राष्ट्र भक्त नेता का चयन करने का आह्वान किया। आरोप लगाया कि गरीबों, दलितों के पैसे से सपा, कांग्रेस व बसपा ने बड़ी-बड़ी कोठियां तैयार की है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह व पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामकुमार विश्वकर्मा ने माला पहनाकर व भगवान श्रीराम की प्रतिमा स्मृति चिह्न के रूप में देकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें