मिर्जापुर के लालगंज थाना क्षेत्र के बेलन बरौंधा पुल के पास रविवार की देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लालगंज थाना क्षेत्र के अतरैला गांव निवासी राज कुमार (27) ई-रिक्शा चालक था। वह रविवार रात ई-रिक्शा से अपने एक रिश्तेदार को घर पहुंचाने जा रहा था। राजकुमार मेवालाल को लेकर के बेलन बरौंधा पुल के पास पहुंचा था कि उसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा में धक्का मार दिया। हादसे में दोनों की घटनास्थल पर मौत हो गई। जानकारी मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पढ़ेंः युवक की हत्या कर नदी के किनारे फेंका शव, एक जनवरी से था लापता, जांच में जुटी पुलिस