फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार ने बढ़ी विकास की रफ्तार: अनुप्रिया पटेल

विज्ञापन
विज्ञापन
देश का प्रत्येक जिला एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित होगा। डिपार्टमेंट ऑफ कामर्स ‘डेवलिपंग डिस्ट्रिक्ट्स एज एक्सपोर्ट हब’ योजना शुरू करने जा रहा है। इसके तहत देश के प्रत्येक जिले को एक्सपोर्ट हब बनाना है। योजना के तहत प्रत्येक राज्य के सभी जिलों के ऐसे नए व परंपरागत उत्पादों को चिह्नित किया जाएगा, जिनमें निर्यात की क्षमता होगी। ऐसे उत्पाद को बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर देने के साथ उनकी डिजाइन, मार्केटिंग, पैकेजिंग को उच्च गुणवत्ता का रखा जाएगा। यह बात केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने जन आशीर्वाद यात्रा के अंतिम चरण में लायंस स्कूल में आयोजित सभा के दौरान कहीं।
विज्ञापन

कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार देश के निर्यात का लक्ष्य 400 बिलियन निर्धारित किया है। इसके तहत निर्यात की क्षमता का विस्तार किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों की तरह इस योजना का लाभ मिर्जापुर को भी मिलेगा। यहां भी कई उत्पाद ऐसे हैं जिनमें निर्यात की असीम संभावना है। इससे परंपरागत उत्पादों को नई पहचान मिलने के साथ रोजगार ही युवाओं के लिए नए रोजगार के अवसर खुलेंगे। केंद्रीय राज्यमंत्री ने बताया कि मिर्जापुर को जल्द ही सैनिक स्कूल व 50 बेड का आयुष अस्पताल मिलेगा। इसकी प्रक्रिया अंतिम दौर में है। इससे पूर्व उन्होंने जन आशीर्वाद यात्रा के बारे में जानकारी दी। कहा कि प्रयागराज व मिर्जापुर में यात्रा का नेतृत्व स्वयं उन्होंने किया। कहा कि विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान देश में चल रहा है। 58 करोड़ लोगों को टीका लग चुका है। कोई भी छूटना नहीं चाहिए। सभी को टीका लगवाना चाहिए, जिससे हम कोरोना की तीसरी लहर रोकने में कामयाब हों। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह यात्रा परिचय के लिए नहीं बल्कि जनप्रतिनिधियों की अपनी नैतिक जिम्मेदारी के तहत किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें