फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस के धक्के से बाइक सवार बड़े भाई की मौत, छोटा भाई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नरायनपुर। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर टेडुआ बाबा मंदिर के पास बृहस्पतिवार की दोपहर तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से बाइक सवार सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य की मौत हो गई। और छोटे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर में भेज दिया गया। घटना के चालक बस खड़ी कर भाग गया। ग्रामीणों ने कहा कि ब्रेकर नहीं होने से आए दिन इस स्थान के आसपास हादसे हो रहे। लेकिन स्पीड ब्रेकर नहीं बनाया जा रहा। तत्काल स्पीड ब्रेकर बनवाए जाएं।
विज्ञापन

अदलहाट थाना क्षेत्र के मोहनपुर अगरसंड गांव निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य मोहन सिंह (70) अपने छोटे भाई राजेंद्र सिंह (65) को लेकर जोगवा गांव में एक त्रयोदशाह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। टेडुआ बाबा मंदिर के तिराहे पर सड़क पार करते समय सोनभद्र की ओर जा रही तेज रफ्तार बस ने भाई मोहन सिंह को कुचल दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। छाटे भाई राजेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने घायल को वाराणसी ट्रामा सेंटर भेजा। प्रभारी निरीक्षक अदलहाट नवीन तिवारी ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद चालक व खलासी बस छोड़कर भाग गए। मोहन सिंह चन्द्रशेखर आजाद इंटर कालेज रूपौधा के प्रधानाचार्य रहे। छह भाइयों में सबसे बड़े थे। छोटे भाई राजेंद्र सिंह रामनगर में मेडिकल की दुकान काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें