अहरौरा। सोनभद्र से वाराणसी की ओर लौट रहे बाइक सवार को बुधवार की शामवाराणसी शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर स्थित बिल्लो कुंड के पास अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
जमालपुर क्षेत्र के गांव जफरापुर निवासी राजाराम (50) सोनभद्र के सुकृत से काम करके वापस अपने घर लौट रहा था जैसे ही बिल्लो कुंड के पास पहुंचा कि तभी तेज गति से आ रही अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार मौके पर ही घायल होकर छटपटाने लगा। राहगीरों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां उसका इलाज करने के बाद बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया है।