फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य बाजार में ट्रैक्टर से कुचलकर बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के बाटा चौराहा के पास सोमवार की सुबह बाइक से मंदिर में दर्शन करने जा रहे शिक्षक को बालू लदी अनियंत्रित ट्रैक्टर ने कुचल दिया। इससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से सुबह कोचिंग के लिए जा रहे अन्य छात्र बाल-बाल बच गए। स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। अध्यापक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के जयराम गिरी का बगीचा निवासी जगदीश प्रसाद वर्मा (41) शुक्लहा पर कोचिंग सेंटर चलाते है। उनके बड़े भाई धन प्रसाद भी कोचिंग संचालन मेें सहयोग करते है। जगदीश प्रसाद सोमवार की सुबह बाइक से लोहंदी महावीर स्थित छिवलहा महादेव का दर्शन करने गए थे। वहां से वह तारकेश्वर महादेव का दर्शन करने आ रहे थे। रास्ते में शहर कोतवाली क्षेत्र के वासलीगंज बाटा चौराहा के पास सामने से आ रहे बालू लदे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में पहिए के नीचे आने से शरीर फट गया। हादसे में सड़क से जा रहे अन्य राहगीर बाल-बाल बच गए। बाइक सवार अध्यापक की मौके पर ही मौत हो गई थी, फिर भी लोग उसे उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल ले गए। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उधर स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें