विभिन्न विकास खंडों में शुक्रवार को आशा बहुओं को स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्मार्ट फोन वितरित किया गया। स्मार्ट फोन के जरिए आशा बहुएं टीकाकरण व सरकार द्वारा चलाई जा रही अन्य योजनाओं को मोबाइल में फीड कर शासन को कार्यों की प्रगति को अवगत करा सकेंगी।
जिगना, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर सर्रोई में नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने 83 आशा बहुओं को स्मार्ट फोन का वितरित किया। इस मौके प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. रत्नाकर मिश्र, ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी, इंद्र बहादुर सिंह, अशोक कुमार शुक्ला, सर्वेश शुक्ला, प्रेम शंकर तिवारी, धर्मेंद्र सिंह, भाईलाल यादव, गणेश दुबे आदि मौजूद रहे। पड़री, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पड़री सभागार में मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्य व ब्लॉक प्रमुख पहाड़ी इंद्रबहादुर पांडेय ने कुल 125 आशा कार्यकर्ताओं तथा छह जन आरोग्य केंद्र के 46 आशा कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन वितरित कर डिजिटल हेल्थ की शुरुआत की। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. आनंद कुमार सिंह, इजहार अहमद, डा. नन्हें लाल, डा. राजकुमार, इंद्रावती, आशा देवी, सविता देवी, पूजा देवी, पुष्पा देवी, मंजू देवी, रीता देवी, सोना देवी, जमीला बेगम आदि मौजूद रहीं। चुनार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की 63 आशाओं को ब्लॉक प्रमुख नरायनपुर चन्द्र प्रकाश सिंह ने शुक्रवार को स्मार्ट फोन वितरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. राकेश कुमार पटेल ने कीा। इस दौरान सर्वेश कुमार सिंह, धनेश सिंह, गीता, अंकित सिंह, विपिन सिंह, संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे। जमालपुर ब्लॉक सभागार में 58 आशा बहुओं में एंड्रॉयड फोन का वितरित किया गया। ब्लॉक प्रमुख मंजू सिंह के हाथों मोबाइल फोन पाकर आशा कार्यकर्ता खुश नजर आईं। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि मोबाइल फोन के जरिए किसी प्रकार का लेखाजोखा व मैसेज आदान-प्रदान करने में काफी सहूलियत होगी। इस दौरान आनंद सिंह बंटू, प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.राजन सिंह, अनुज कुमार, सच्चिदानंद, अमूल्य कुमार आदि मौजूद रहे।
राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ब्लॉक प्रमुख गजेंद्र प्रताप सिंह एवं प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ डीके सिंह की ओर से 65 आशाओं को स्मार्टफोन प्रदान किया गया। इस अवसर पर डा. संतलाल, डा. रवि प्रकाश, डा आकांक्षा मिश्रा, पन्नालाल, अरविंद कुमार, नीरज चौबे, रामकुमार, बाल कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। पटेहरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 68 आशाओं को स्मार्टफोन दिए गए । इस मौके पर राजेंद्र जैसल, कमलेश सिंह आदि मौजूद रहे।। हलिया उच्च प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 225 आशाओं में से 94 को छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल एवं प्रभारी चिकित्साधिकारी अभिषेक जायसवाल की ओर से स्मार्टफोन वितरित किया गया। संचालन अनिल ने किया। तुलसीदास पाल, शशी कांत पटेल, जनार्दन कोल, नीरज राय, इंदु पटेल, रमेश चौधरी, विकास सोनकर आदि उपस्थित रहे।