मिर्जापुर। संचारी रोग नियंत्रण अभियान व दस्तक अभियान की बैठक का आयोजन जिलाधिकारी के सभागार में सम्पन्न हुआ। जिलाधिकारी के सामने सभी विभागों ने अपने-अपने कार्ययोजना को प्रस्तुत किया। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को समय से लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया। इस अभियान की सारी जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग को सौपा गया।
डीएम सुशील कुमार पटेल ने कहा कि रोगी वाहन सेवा की व्यवस्था, लार्वा रोधी गतिविधियां, आवश्यकता अनुसार फागिंग, हैंडपंप की मरम्मत कराई जाए। शिक्षा विभाग द्वारा आनलाइन बच्चों में संचारी रोग के सम्बन्ध में जानकारी देना उनके माता पिता को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह ने अपने विभाग की ओर से बताया कि कुपोषित व अतिकुपोषित बच्चों की पहचान करना तथा अति कुपोषित बच्चों को मंडलीय चिकित्सालय स्थित एनआरसी पर भेजने का कार्य किया जा रहा है। जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि सभी लोग अपने-अपने घरों के आसपास पानी एकत्रित न होने दे घरों में कूलर, गमले, टूटे फूटे बर्तनों में पानी को इकट्ठा न होने का सुझाव दिया। कार्यक्रम के अन्त में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. ओपी तिवारी ने सभी विभागों से महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सहयोग की अपेक्षा की। स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर संभव मदद का भी भरोसा दिलाया।