जिगना। गैपुरा व जिगना रेलवे स्टेशन के मध्य बरीदुबे गांव के पास सोमवार की सुबह अपलाइन रेलवे ट्रैक के पास मिले शव मामले में मंगलवार को परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। आशंका जताते हुए थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया।
जिगना थाना क्षेत्र के बरीदुबे गांव स्थित रेलवे ट्रैक के पास सोमवार को एक युवक का शव पड़ा देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। पहले ते जिगना व विंध्याचल पुलिस में सीमा विवाद हुआ। इसके बाद जिगना पुलिस ने शव को हटवाकर शिनाख्त का प्रयास किया। मोबाइल के सिम के जरीए परिजनों को जानकारी दिया। मृतक की पहचान संदीप कुमार मिश्रा (28) निवासी हरजुपुर भदोही के रूप में हुई। मंगलवार को शव को पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। पिता सूबेदार मिश्रा ने कहा कि हत्या का कारण नहीं पता चला है, पर उसकी हत्या की गई है। हो सकता है ट्रेन धक्का देकर हत्या की गई हो। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर थाने में हत्या किए जाने की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की जाएगी।