फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म मामले में सात माह से फरार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सात माह से फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को सोनभद्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। इससे पहले पुलिस 20 अप्रैल को उसके घर पर कुर्क की नोटिस चस्पा किया था।
विज्ञापन

मड़िहान थाना क्षेत्र के भदौहा गांव निवासी इन्द्रबहादुर पुत्र रामनरायन के खिलाफ मड़िहान थाने में एक सितम्बर 2021 को पीड़ित परिवार की तहरीर पर दुष्कर्म और पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोपी पुलिस को सात माह से छकाता रहा। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही थी। इसके पूर्व में 20 अप्रैल को धारा 82 की कार्रवाई के लिए नोटिस दिया गया था। इसी बीच वह मोबाइल से बात करने लगा तो पुलिस ने सर्विलांस के जरीए उसका पता लगा लिया। बृहस्पतिवार की रात में जानकारी मिली कि शाहगंज थाना क्षेत्र के सहजन गांव निवासी साढ़ू के घर छिपा है। स्थानीय पुलिस के सहयोग से घेराबंदी कर पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार राय ने बताया कि न्यायालय द्वारा उद्घोषणा के अंतर्गत 82 की कार्रवाई हुई थी। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें