चुनार। उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन और जिला कैरम एसोसिएशन मिर्जापुर के संयुक्त तत्वाधान में चल रहे उत्तर प्रदेश राज्य रैंकिंग कैरम टूर्नामेंट में प्रयागराज के अब्दुल रहमान चैंपियन बने।
डॉ. सविता मेमोरियल ग्लोबल एकेडमी के टैगोर हाल में रविवार को अंतिम दिन सेमीफाइनल मैचों में वाराणसी के शिवदयाल यादव ने प्रयाग राज के मोहम्मद शानू को, प्रयागराज के अब्दुल रहमान ने मुरादाबाद के शहजाद को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इससे पूर्व खेले गये क्वार्टर फाइनल मैचों में प्रयागराज के अब्दुल रहमान ने झांसी के सौरभ सिंहानियां को, वाराणसी के शिवदयाल यादव ने मुरादाबाद के मोहम्मद ईमरान को, प्रयागराज के ही मोहम्मद शानू ने लखनऊ के मोहम्मद आरिफ को तथा शहजाद मुरादाबाद ने कानपुर के उमर तनवीर पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। प्रतियोगिता के अंतिम आठ में स्थान बनाने वाले खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि विधान परिषद के सदस्य लक्ष्मणाचार्य, विशिष्ट अतिथि काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, डॉ. तेजबली सिंह चेयरमैन सविता मेमोरियल अकादमी, वेद प्रकाश प्रधानाचार्य ने ट्राफी और प्रमाण पत्र वितरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष और आल इंडिया कैरम फेडरेशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बैजनाथ सिंह ने किया। अतिथियों का स्वागत आयोजन सचिव और उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन सरदार रणवीर सिंह ने व टूर्नामेंट की रिपोर्ट प्रधान निर्णायक एनके जायसवाल ने और कार्यक्रम का संचालन प्रदेश संयुक्त सचिव अशोक कुमार सिंह ने तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश कोषाध्यक्ष रमेश कुमार वर्मा ने किया। इस अवसर पर सह आयोजक गुरप्रीत सिंह शम्मी, उप प्रधान निर्णायक एसके श्रीवास्तव, पंकज अग्रवाल, अखिलेश कुमार सिंह, ज्योति प्रकाश सिंह,अवधेश कुमार वर्मा, डा. मनोज श्रीवास्तव,अंजलि केशरी, मन्तसा दीपाली यादव आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे ।