फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने गई महिला की करंट से मौत, लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। दीक्षितपुर गांव में सोमवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने गई महिला की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना के कई घंटे बाद भी पुलिस व विद्युत निगम के जिम्मेदार अधिकारियों के नहीं पहुंचने से नाराज लोगों ने अपराह्न करीब तीन बजे वाराणसी-मिर्जापुर राजमार्ग के बगल में स्थित सर्विस रोड पर जाम लगा दिया। इसके बाद मौके पर पहुंचे कोतवाल ने समझाकर आधे घंटे बाद जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

दीक्षितपुर गांव में स्थित ईंट भट्ठे पर पथाई कराने के लिए खाली पड़ी जमीन पर काफी ऊंचाई तक मिट्टी इकट्ठा कराई गई है। उस पर हरी सब्जी की बुआई कराई गई है। सोमवार की सुबह सब्जी में खाद डालने के लिए गांव की ही दो महिलाओं मीरा व चिंतामणि को मजदूरी पर भट्ठा संचालक द्वारा बुलाया गया था। मीरा (30) पत्नी दिनेश कुमार प्लास्टिक की बाल्टी में खाद लेकर मिट्टी के ढूहे पर बोई गई सब्जी में डालने के लिए जैसे ही चढ़ीं, ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट आ गईं। यह देख साथ गई महिला मजदूर शोर मचाते हुए घर की ओर भागी और परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। तब तक मीरा की मौत हो चुकी है। सूचना के कई घंटे बाद भी पुलिस तथा विद्युत निगम के अधिकारियों के नहीं पहुंचने से नाराज लोगों ने वाराणसी-मिर्जापुर राजमार्ग के बगल में स्थित सर्विस रोड पर अपराह्न करीब तीन बजे जाम लगा दिया। जाम की जानकारी मिलने पर पहुंचे चुनार कोतवाल ने लोगों को समझाकर अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे जाम समाप्त कराया। मृतका के पति दिनेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने भट्ठा संचालक अदलहाट थाना क्षेत्र के फत्तेपुर निवासी रमापति सिंह पटेल व कन्हैया लाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज होने पर महिला का शव घटना स्थल से लगभग आठ घंटे बाद शाम साढ़े पांच बजे पुलिस पोस्टमार्टम के लिए ले गई। मीरा के दो बच्चे आठ व 10 साल के हैं। पति मजदूरी करते हैं। कोतवाल अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि महिला की मौत के मामले में भट्ठा संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियाें की तलाश की जा रही है।

26जेएनडी26: पुलिस गिरफ्त में पकड़े गए आरोपी। स्रोत पुलिस प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें