मिर्जापुर। कटरा कोतवाली पुलिस ने 90 लाख की धोखाधड़ी के मामले में दो लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के वासलीगंज निवासी सुशील मिश्रा ने कटरा कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि गोपाल गुप्ता व रोहित कनौजिया ने जमीन दिलाने के नाम पर 90.50 लाख रुपये लिए थे। जमीन न देकर जालसाजी की गई। कटरा कोतवाल अजीत सिंह ने बताया कि दो लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।