फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो के धक्के से महिला घायल

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Mirzapur
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पति के साथ ड्यूटी ज्वाइन करने गई महिला सफाई कर्मी मडि़हान थाना क्षेत्र के पटेहरा गांव के पास बोलेरो की चपेट में आकर घायल हो गई। ग्रामीणाें ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

हलिया थाना क्षेत्र के मवईकला गांव निवासिनी निर्मला 23 वर्ष पत्नी राकेश का चयन सफाईकर्मी पद पर हुआ है। ज्वाइनिंग लेटर मिलने के बाद शनिवार को वह विकास खंड पटेहरा में पति के साथ बाइक से नौकरी ज्वाइन करने गई थी। लौटते समय उनकी बाइक मडि़हान थाना क्षेत्र के पटेहरा के पास पहुंची थी कि तभी सामने से आ रही बोलेरो की चपेट में आ गई। इससे पति-पत्नी दोनों घायल हो गए। हालांकि पति को मामूली चोट आई लेकिन महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणाें ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें