फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व छात्राें ने ताजा की यादें

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Mirzapur
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। सेठ द्वारिका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर में हुए पुरा छात्र सम्मेलन में पूर्व छात्रों ने अपनी यादें ताजा कीं। पूर्व छात्रों ने अपना परिचय देने के बाद अपने कार्य क्षेत्र व कालेज के दिनों के अपने अनुभव साझा किए। सभी ने एक स्वर से डायरेक्टर परितोष बजाज को इस कार्यक्रम के लिए धन्यवाद दिया। कहा कि इस आयोजन से बीती यादें पुन: एक बार ताजी हो गई हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मनोरंजन के लिए कई तरह के खेलों और नृत्य संगीत का आयोजन किया गया था। शिक्षक भी अपने पूर्व छात्रों से मिलकर खासी प्रसन्नता अनुभव कर रहे थे। कहा गया कि इन छात्रों के बदले हुए रूप को देखकर विद्यालय परिवार का विश्वास मजबूत हुआ है कि हमारे द्वारा तैयार किए गए छात्र बाहर की दुनिया में चुनौतियों का सामना काफी बेहतरी के साथ कर रहे हैं। इस दौरान हुई बैठक में पुरा छात्रों ने विद्यालय में सुधार के लिए अपने सुझाव रखे। प्रधानाचार्या शिवानी कौशिक ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें