फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी बहाने को लेकर हुई मारपीट में तीन घायल

Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
Mirzapur
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के बहरइचा मलियान बस्ती में नाली का पानी बहाने को लेकर दो पक्षाें में जमकर हुई मारपीट में एक पक्ष से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलाें को मेडिकल कराने के लिए तत्काल जिला चिकित्सालय भेजा।
विज्ञापन

बहरइचा मलियान बस्ती निवासी केदार (40) पुत्र स्व. रज्जन माली के घर के सामने से एक सरकारी नाली गई है। आरोप है कि गांव के प्रधान व एक व्यक्ति द्वारा उस नाली को कुछ दिन पूर्व पटवा दिया गया। जिससे कई लोगाें के घर पानी नहीं बह पा रहा है। केदार के परिजनाें ने बताया कि जब कोई घर धुलाई करता है या फिर बतरन साफ करता है तो जो भी पानी बहता है वह पानी बहकर किसी ना किसी के द्वार पर जाता है। जिससे लोगों से विवाद हो जाता है। इसी पानी के बहाव को लेकर रविवार की सुबह गावं निवासी एक व्यक्ति से विवाद हो गया। मामला अधिक बढ़ जाने के चलते मारपीट हो गई। जिसमें केदार (40) गोविंदी (35) वर्ष पत्नी केदार, सोनू (18) वर्ष पुत्र विनोद घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराकर सभी घायलाें को तत्काल जिला अस्पताल में पहुंचाया। घायलाें के मुताबिक चार लोगाें के विरुद्ध तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें