मिर्जापुर। जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने मंगलवार को शास्त्री पुल पर लगाए जा रहे एलईडी लाइटों का निरीक्षण किया। यह लाइट लोक निर्माण विभाग के विद्युत यांत्रिक विभाग की ओर से लगाई जा रही हैं।
डीएम ने डिवीजन के सहायक अभियंता एमआर सिंह से कहा कि कार्य में तेजी लाकर 10 दिनों के अंदर लाइटिंग का काम पूरा किया जाए। साथ ही ताकीद की कि इसमें गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए। सहायक अभियंता ने लगभग 64 लाख रुपये की लागत से पुल पर एक- एक तरफ 35- 35 लाइटें लगाई जा रही हैं। एक पोल पर दो लाइटें लगाई जाएंगी। सहायक अभियंता ने बताया कि एक तरफ की पूरी लाइटें लगाई जा चुकी हैं। दूसरी ओर का काम किया जा रहा है। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट सुशील लाल श्रीवास्तव आदि थे।