फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 23 ऑटो और ई-रिक्शा सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। यातायात, परिहवहन और पुलिस विभाग ने बुधवार को संयुक्त अभियान चलाकर शीतला मंदिर तिराहे के आस-पास के क्षेत्र में फिटनेस फेल, बिना पंजीकरण के चल रहे 25 ऑटो और ई-रिक्शा को सीज कर दिया।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी विपिन पांडेय ने बताया कि शासनस्तर से बिना पंजीकृत, फिटनेस फेल वाहनों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। निर्देश के क्रम में ऑटो और ई-रिक्शा चालकों को 15 दिसंबर तक अपने वाहनों से संबंधित दस्तावेज ठीक कराने व पंजीकृत कराने को कहा गया था। इस बीच जांच के दौरान 25 ऑटो और ई रिक्शा को फिटनेस न होने तथा पंजीकरण कराए बगैर चलने पर सीज कर दिया गया। उन्होंने बताया कि ऑटो और ई-रिक्शा चालकों को यातायात शाखा में 20 दिसंबर तक प्रार्थना पत्र जमा कराने को कहा गया है। ताकि ऑटो तथा ई-रिक्शा कलर कोडिंग व नंबरिंग कर रूट का निर्धारण किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें