घर में आग लगने से दो युवकों की जलकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी। जब तक लोग कुछ सोच पाते सबकुछ जलकर खाक हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस पड़ताल में जुट गई है।
ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के दुर्जनीपुर गांव में मंगलवार की देर रात विद्युत शार्ट सर्किट होने से कमरे में लगी आग की चपेट में आने से कमरे के भीतर सो रहे 50 वर्षीय दर्जी निराला और उसके साथी नदौली गांव निवासी कल्लू कोल की मौत हो गई है।
विज्ञापन
बताते चलें कि दोनों मृतक खाना खाकर सोने गए। आंख लगी और इसी बीच घर में आग धधक उठी। जब तक ये कुछ सोच पाते तब तक आग बुरी तरह से फैल चुकी थी। दोनों आग की लपटों की चपेट में आ गए और इनकी मौत हो गई। ग्रामीण जनता और प्रशासन के सहयोग से आग पर काबू तो पा लिया गया लेकिन घटना से गांव में दहशत है।