फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस ने मनाया ललितेशपति त्रिपाठी का जन्मदिन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मड़िहान के पूर्व विधायक राजस्थान स्क्रीन कमेटी के सह प्रभारी ललितेशपति त्रिपाठी का जन्मदिन यूथ कांग्रेस की तरफ से उल्लास पूर्वक मनाया गया। उप्र युवा कांग्रेस की ओर से नगर के इमामबाड़ा स्थित दलित बस्ती में कार्यक्रम के दौरान केक काटकर बच्चों और महिलाओं के बीच मिठाई बांटकर ललितेशपति त्रिपाठी की दीर्घायु होने की कामना की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान पर उप्र युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव इमरान खान ने कहा कि ललितेशपति त्रिपाठी हमेशा गरीबों, अल्पसंख्यकों, छात्रों, नौजवानों, दलितों के बीच रहकर समाज और देश को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि जनपद की जनता का सम्मान ललितेशपति ने हमेशा ही बढ़ाया है। कहा कि उनका पूरा खानदान कांग्रेसी परंपरा में रहते हुए सभी धर्म-जाति के लोगों के बीच भाईचारा बढ़ाकर देश और समाज को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। बस्ती में बच्चियों ने ललितेशपति की फोटो के सामने केक काटकर खिलाया और बच्चों के बीच में लड्डू बांटकर हर्ष जताया। इस मौके पर राजनीन, निशा, रहीमुन, अंजली, अर्चना, रागिनी, रेहाना, गुड़िया, परवीन, सुनीता, समा परवीन, सायरा बानो, अंकिता, अर्पिता आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें