राजगढ़। स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत राजगढ़ ब्लाक के 85 फीसदी गांव ओडीएफ घोषित किए गए हैं। इसमें 160 राजस्व गांवों में 127 गांव खुले में शौच मुक्त हो जाने से गावों में पानी के प्रदूषण से होने वाली 60 फीसदी बीमारियों पर अंकुश लगेगा। वहीं इससे सरकार द्वारा शौचालय पाने वाले लाभार्थियों ने पंचायत विभाग की सराहना की है।
राजगढ़ विकास खंड में कुल 83 ग्राम पंचायतों में 160 राजस्व गांव हैं जिसमें पंचायत विभाग द्वारा 16938 शौचालय वितरित किए गए थे। इसमें 16920 लाभार्थियों ने धन अपने खाते से निकाल कर निर्माण करना प्रारम्भ किया था। सरकारी रिकार्ड के अनुसार 9551 लाभार्थियों ने शौचालय निर्माण कार्य पूर्ण कर फोटो के साथ एमआईएस फीडिंग करा लिया है। खण्ड विकास अधिकारी पंचायत राजेद कुमार सिंह ने बताया कि 160 राजस्व गावों में से 127 को खुले में शौच मुक्त करते हुए 33 राजस्व गांवो में निगरानी हेतु नोडल कर्मचारियों में निजामुद्दीन, चन्दन, रहमान अली, परमेश्वर मौर्य, रविन्द्र, योगेन्द्र, संतोष , ओमप्रकाश, विन्देश्वरी, दिनेश आदि को लगाया गया है। जिसमे ओडीएफ होने वाले ग्राम इन्द्रकुश, छितमपुर, गोबर्धहा, खोरडीह, गोरथरा, रामपुर 38, डढ़िया, गोलहनपुर आदि ग्राम प्रमुख हैं। इन गांवों में अब नए सिरे से सरकार द्वारा चलाई जानी वाली अन्य योजनाओं से लाभान्वित करने का सर्वे पंचायत विभाग से कराया जा रहा है।