मिर्जापुर। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने भरूहना स्थित संसदीय जनसंपर्क कार्यालय पर जनता दरबार लगाकर जनता की समस्याएं सुनीं। इस दौरान अधिकतर समस्यायें पानी, पुलिया निर्माण, गैस कनेक्शन, विद्युतीकरण, चिकित्सा सुविधा, प्रधानमंत्री आवास से जुड़ी समस्याएं आईं।
इस दौरान धनसरिया में गेहूं क्रय केंद्र पर खरीदारी नहीं होने को लेकर शिकायत की गई। केन्द्रीय मंत्री ने उप जिलाधिकारी से फोन पर वार्ता कर खाद्य वितरण केंद्रों पर किसानों की गेहूं की खरीदारी को तत्काल चालू कराने का निर्देश दिया। इस दौरान बरौधा कचार की पार्वती ने प्रधानमंत्री आवास, ग्राम सभा गोगांव के लालजी शर्मा ने सोलर लाइट लगवाने, राजगढ के शक्तेशगढ़ के दुर्गा प्रसाद ने सत्र 2016-17 में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर कार्यरत डाटा आपरेटरों के 6 माह का वेतन भुगतान कराने की मांग किया। इसी प्रकार ब्लॉक हलिया ग्राम सभा बरडीहा कलां के ग्राम प्रधान रामचन्द्र मौर्य ने हलिया राजबाहा से जुड़ी हुई माइनर बरडीहा कलां, बेदउर, सुआंव कला, क्षतिग्रस्त माईनर मरम्मत कराने, ब्लाक छानबे ग्राम विजयपुर के लोगों ने गांव में 6 माह से 10 केवीए का ट्रान्सफार्मर को चालू न करने के कारण गांव में अंधेरा होने, तुलसी दास बिंद ने ग्राम मसारी बकोरिया में विद्युत तार पोल व ट्रान्सफार्मर लगाये जाने की मांग किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष रमाकांत पटेल, नितिन विश्वकर्मा, रमाशंकर सिंह पटेल, मेघनाथ पटेल, डा. अनिल सिंह, राधेश्याम पटेल, तुलसी दास पाल, गुलाब बहादुर, राजकुमार पटेल, सभासद गोवर्धन यादव आदि प्रमुख लोग रहे।