फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लाख 70 हजार 452 बच्चों को पिलाई गई पोलियों की दवा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। पल्स पोलियो अभियान के पहले दिन रविवार को दो लाख 70 हजार 452 बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाई गई। नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने जिला महिला चिकित्सालय में तीन साल के एक बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान सोमवार से गांव स्तर पर चलाया जाएगा। कुल 732 टीमें घर-घर जाकर दवा पिलाने का कार्य करेंगी।
विज्ञापन

रविवार को पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत की गई। शहर विधायक ने अभियान की टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि पोलियों की खुराक प्रत्येक बच्चों के लिए जरूरी है। इसमें कोई भी बच्चा छूटने नहीं चाहिए। सरकार हर बच्चे को पोलियों मुक्त बनाने के लिए यह अभियान चला रही है। ताकि पोलियों से ग्रसित होकर कोई भी बच्चा लाचार नहीं हो सके। सीएमओ डॉ उमेश यादव ने कहा कि एक भी बच्चा दवा पीने से वंचित रहा तो सारा अभियान फेल हो गया। इसलिए पूरी लगन से टीम बच्चों को दवा पिलाने का कार्य करें। बताया कि इस बार तीन लाख 80 हजार 788 बच्चों को पोलियों की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया था। इसके लिए 1862 बूथ बनाए गए है। बच्चों को दवा पिलाने के लिए 732 टीमे लगाई है। जो छह दिनों तक रेलवे स्टेशन, रोडवेज, समेत घर घर जाकर दवा पिलाने का काम करेंगी। अभियान के पहले दिन रविवार को दो लाख 70 हजार 452 बच्चो को पोलियों की दवा पिलाई गई। इस दौरान जिला महिला चिकित्सालय की सीएमएस किरन लता, मंजू लता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें