मिर्जापुर। महाराजा अग्रसेन की जयंती व 83वीं वर्षगांठ के अवसर पर रविवार को बेलतर स्थित अग्रसेन भवन में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रथम दिन जलेबी दौड़ व चित्रकला प्रतियोगिता तीन से पांच वर्ष के नन्हें मुन्ने बच्चों ने भाग लिया। इसमें जलेबी दौड़ में तीन बच्चे विजयी घोषित किये गए।
जलेबी दौड़ में 86 बच्चों ने प्रतिभाग किया। नियम के अनुुसार डोरी में बंधी जलेबियों को प्रतिभागी बच्चे जिनका हाथ पीछे से बांधा गया था। जलेबी खाकर सबसे पहले लौटने वाले बच्चों को दूसरे राउंड में प्रवेश दिया गया। इसमें कुल दस राउंड में तीन बच्चों को विजयी घोषित किया गया। दूसरी पाली में शाम पांच बजे जूनियर व सीनियर वर्ग के बीच चित्रकला प्रतियोगिता हुआ। चित्रकला में 110 बच्चों ने प्रतिभाग किया। जलेबी दौड़ कार्यक्रम संयोजक दिनेश अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, अतुल अग्रवाल व चित्र कला का अक्षय कृष्ण गर्ग, अनंतांशु गोयल, अंकित अग्रवाल आदि थे। संचालन अन्नपूर्णा अग्रवाल, उर्मिला अग्रवाल, अनंतांशु गोयल, बबिता अग्रवाल व किरन अग्रवाल ने किया। इस मौके पर अध्यक्ष पियूष अग्रवाल, मंत्री अभिषेक अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, नितीश अग्रवाल, अर्पित गोयल, शुभम अग्रवाल, चंद्र पंकाश अग्रवाल आदि उपस्थित थे।