बेड की किल्लत से चबूतरे पर चल रहा इलाज
- फोटो : अमर उजाला
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पुरुष के लिए सात बेड ही उपलब्ध होने से अन्य लोगों को इमरजेंसी वार्ड सहित पांच लोगों का उपचार परिसर के चबूतरे पर किया जा रहा है। इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी अभिषेक जायसवाल ने बताया कि जानकारी के मुताबिक, तेरहवीं का खाना खाकर सोनकर बस्ती के लोग फूड प्वायजनिंग की चपेट में आए हैं। सभी का उपचार किया जा रहा है।