फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली पानी की कटौती से जनता हुई परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। भटवा की पोखरी में कई लोगों का बिजली और पानी का कनेक्शन काट देने से परेशान लोगों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर बाल्टी आदि लेकर जमकर प्रदर्शन किया। लोगों ने एडीएम राजित राम प्रजापति को पत्रक सौंपकर समस्याओं के निदान की मांग की।
विज्ञापन

भटवा की पोखरी के लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान शिवम पाठक, भीम कुमार, प्रिंस गुप्ता, सत्यम विश्वकर्मा, निर्मला, मुन्नी देवी, दिनेश गुप्ता, सूरज, अनुज और मुबारक अली सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे। जिला प्रशासन द्वारा 27 जुलाई से बिजली और पानी काटे जाने से काफी नाराज थे। उन्होंने कहा कि बिजली पानी कटने से जीवन यापन में काफी परेशानी हो रही है। जिला प्रशासन से समस्या के निराकरण की मांग की। एडीएम को पत्रक सौंपकर कहा कि समस्या का निराकरण नहीं होने पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। बता दें कि अदालत के आदेश पर बीते 27 जुलाई को सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ नगर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भटवां की पोखरी में एक विवादित जमीन पर रहने वाले 80 लोगों के घरों की बिजली और पानी का कनेक्शन काट दिया था जबकि नौ लोगों को हाईकोर्ट से स्टे लेने के कारण छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें