फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनरल करियप्पा हाउस प्रथम व रानी लक्ष्मी बाई द्वितीय

विज्ञापन
वादविवाद प्रतियोगिता में संबोधित करता छात्र
विज्ञापन
अदलहाट। तपस्थली सैनिक स्कूल टेड़ुआ में चल रहे स्वतंत्रता सप्ताह समारोह के तीसरे दिन शुक्रवार को कनिष्ठ वर्ग की अंतर सदन वाद विवाद प्रतियोगिता हुई। क्या आजाद भारत की शिक्षा पद्धति नौनिहालों के लिए कष्टप्रद है और यह बदलना चाहिए..विषयक वादविवाद में जनरल करियप्पा हाउस प्रथम, रानी लक्ष्मीबाई द्वितीय और जनरल मानिक शॉ हाउस तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में कक्षा 5 से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कक्षा 8 की हिना बानो ने विषय के पक्ष में कहा कि वर्तमान शिक्षा पद्धति बच्चों पर बोझ है और उसे बदलने की सख्त जरूरत है। कक्षा 6 की सुहाना सिद्दीकी ने इस बात पर बल दिया कि शिक्षा में कौशल विकास को वरीयता दी जाए न कि सिर्फ किताबी ज्ञान को। कक्षा 5 की आद्या तिवारी इस शिक्षा पद्धति के समर्थन में दिखीं पर उन्होंने मूल्यांकन संबंधित सुझाव दिए। इनके अनुसार वही शिक्षक मूल्यांकन न करें जो विषय पढ़ाये क्योंकि इससे पक्षपात होने की संभावना बनी रहती है। मोहम्मद ताहिर, रेनू पटेल, रोहित कुमार, रिक्की विश्वकर्मा, शिखर पांडेय, रिशु राय, युवराज विश्वकर्मा, रौनक , शुभम कुमार सिंह , प्रियंका मौर्या मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें