बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा सपा कार्यकर्ताओं को दहशतगर्द कहने की बात पर सपाइयों में उबाल आ गया।
सपा नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री के बयान की निंदा करते हुए उनके खिलाफ मामला दर्ज कराने के लिए थाना रामगढ़ पुलिस को तहरीर दी है।
तहरीर में सपा नेता गुलाम साबिर ने कहा है कि प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा एक बयान जारी किया गया है। इस बयान में उन्होंने कहा है कि सपा कार्यकर्ताओं को वह दहशतगर्द कहेंगी, जिससे उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है।
मायावती के इस बयान से सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की संभावना है। सपा नेता द्वारा थानाध्यक्ष रामगढ़ को दी गई तहरीर पर मामला दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।
वहीं थानाध्यक्ष रामगढ़ सुरेंद्र यादव का कहना है मामला राजनीतिक है। अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को बताया गया है।