फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे पर बवाल: धार्मिक स्थल के सामने युवकों ने जबरन बंद करवाया गाना, बाबुल बोला- कार्रवाई के बाद ही होगी विदाई

Tue, 12 Mar 2024 10:53 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, भोपा (मुजफ्फरनगर)

सार

दुल्हन के पिता का कहना था कि आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई के बाद ही वह अपनी बेटी को घर से विदा करेगा। पुलिस ने दोनों पक्षों के जिम्मेदार लोगों को बुलाकर एक बैठक भी की।
विज्ञापन
मौके पर जमा लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के भोपा इलाके के बाकर नगर गांव में बरात चढ़त के दौरान एक धार्मिक स्थल के सामने डीजे को जबरन बंद कराने को लेकर एक युवक ने अपने साथी के साथ डीजे वाहन में तोड़फोड़ कर दी। इससे मौके पर हंगामा हुआ। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। गांव मे तनाव है। डीजे मालिक ने आरोपी के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है। गांव मे पुलिस बल तैनात है।

विज्ञापन

मंगलवार को थाना क्षेत्र के गांव बाकर नगर ने धर्मवीर पाल की बेटी की बरात आई हुई थी। शाम करीब छह बजे के करीब चढ़त हो रही थी। जैसे ही डीजे धार्मिक स्थल के निकट पहुंचा तो एक व्यक्ति ने अपने दूसरे साथी के साथ जबरन डीजे को बंद कराने का प्रयास किया और डीजे की गाड़ी में तोड़फोड़ कर डाली। इस पर बराती व ग्रामीणों ने हंगामा किया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंच गई और वहां हंगामा कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन

भोपा सीओ देवव्रत वाजपेई, थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि डीजे मालिक भूपेंद्र निवासी भगवानपुरी थाना सिखेड़ा ने बाकरनगर निवासी जैद के विरुद्ध थाने पर तहरीर दी है। मामला पूरी तरह शांत है, जांच पड़ताल की जा रही है। उधर, दुल्हन के पिता का कहना था कि आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई के बाद ही वह अपनी बेटी को घर से विदा करेगा। पुलिस ने दोनों पक्षों के जिम्मेदार लोगों को बुलाकर एक बैठक भी की, जिसमें दोनों पक्षों के लोगों ने शांति सौहार्द की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें